फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कैंटीन पर बिकते मिले गुटका और सिगरेट

Tue, 06 Jan 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उनको सीएचसी पर बनी प्रेरणा कैंटीन में सिगरेट व गुटका बिकते मिले। सीएचसी का जनरेटर और सोलर प्लांट खराब मिला और जन औषधि केंद्र से स्टॉक रजिस्टर गायब मिला।
विज्ञापन

लेबर रूम में सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। एसएनसी वार्ड में पैनलिंग कार्य चलता मिला। मरीज ज्योति ने बताया कि कुरसंडा की आशा कमलेश ने एमसीपी कार्ड नहीं बनाया है और गर्भवती महिला से कोई संपर्क भी नहीं किया है।
सीडीओ ने एमओआईसी को निर्देशित किया कि संबंधित आशा को मानदेय रहित करें और स्पष्टीकरण लें कि उनके द्वारा ग्राम में गर्भवती महिलाओं की समय से जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला और औषधि का बिल भी नहीं दिया जा रहा था। सीएचसी परिसर में लगे गैस हीटर से गैस लीक हो रही थी, जिसे एसडीएम को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें