गांव नगला भूरा स्थित एक फर्म पर छापा मारती जीएसटी विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा की टीम। संवाद
- फोटो : Samvad
विशेष अनुसंधान शाखा, राज्य जीएसटी मथुरा की टीम ने बुधवार दोपहर गांव नगला भूरा स्थित एक बिल्डर फर्म पर छापा मारा। देर शाम तक चली इस कार्रवाई में लाखों रुपये का माल सीज किए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फर्म ठेके पर कंकरीट आदि की आपूर्ति करने का काम करती है।
विशेष अनुसंधान शाखा के संयुक्त आयुक्त राजवर्धन सिंह के निर्देश पर टीम बुधवार दोपहर लगभग एक बजे सासनी के गांव नगला भूरा स्थित एमएम बिल्डर्स पर सर्वे करने पहुंचे। बाद में अनियिमतता मिलने पर सर्वे को छापे में बदल दिया। यहां कंकरीट और अन्य सामग्री का बड़े पैमाने पर स्टॉक किया गया था। इसके बाद हाथरस सचल दल कार्यालय से भी टीम की मौके पर बुला लिया गया और माल की गणना शुरू की गई।
यहां मथुरा से आई टीम को मिली जानकारी से अधिक कारोबार होता मिला। इसे लेकर बड़ी कार्रवाई किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार देर शाम तक जारी कार्रवाई में लाखों रुपए का माल सीज किए जाने की तैयारी चल रही है। खबर लिखे जाने तक उपायुक्त विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा शशी भूषण त्रिपाठी मौजूद थे और हाथरस से सीटीओ सचल दल प्रेम सिंह व लिपिक मयूर अग्रवाल माल की गणना कर रहे थे।