फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चोरी के आरोपी को लेकर पहुंची जीआरपी, व्यापारियों से हुई नोकझोंक

Tue, 11 Jul 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा कैंट जीआरपी रेलवे थाने के उप निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी के आरोपी को सोमवार की शाम को साथ लेकर आई। उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि उसने चोरी का माल इसी दुकानदार को 29 जून ईद के दिन बेचा था। इधर, आरोपी सराफ का कहना था कि वह अपने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में कोतवाल आशीष कुमार से सराफ की होती नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के तिराहा बाजार स्थित एक सराफ की दुकान पर सोमवार की शाम को उस समय हंगामा हो गया, जब आगरा कैंट की राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) चोरी के एक आरोपी को लेकर पहुंची। आरोपी का कहना था कि उसने ट्रेन में चोरी किया सोने का सामान इसी दुकानदार को बेचा है। हालांकि दुकानदार इससे इनकार कर रहा था। आरोपी ने सामान बेचने की तारीख 29 जून बताई थी। लिहाजा जीआरपी ने उस दिन की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। स्थिति स्पष्ट न होने पर जीआरपी सीसीटीवी की डीवीआर को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


इधर, इस मामले की जानकारी होने पर काफी दुकानदार मौके पर जमा हो गए और उन्होंने जीआरपी को दुकानदार को साथ ले जाने से रोक दिया।इसे लेकर व्यापारियों की पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इधर, भाजपा नगराध्यक्ष और सराफा कारोबारी ने चोरी के आरोपी को यह कहते हुए थप्पड़ जड़ दिए कि वह झूठा फंसाना चाह रहा है। समाचार लिखे जाने तक जीआरपी कोतवाली में डीवीआर को खंगाल रही थी।

बता दें कि आगरा कैंट जीआरपी रेलवे थाने के उप निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी के आरोपी को सोमवार की शाम को साथ लेकर आई। उपनिरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी ने बयान दिया है कि उसने चोरी का माल इसी दुकानदार को 29 जून ईद के दिन बेचा था। इधर, आरोपी सराफ का कहना था कि वह अपने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


दुकानदार को कोतवाली ले जाने को लेकर पहले तो कस्बा चौकी प्रभारी राजेश सरोज से व्यापारियों की नोकझोंक हुुई। इसके बाद मौके पर सीओ डाॅ.आनंद कुमार और कोतवाल आशीष कुमार सिंह पहुुंच गए। दुकानदार को साथ ले जाने के नाम पर कोतवाल की व्यापारी नेताओं से नोकझोंक हुई। इधर, डीवीआर खोलकर पुलिस के सुपुर्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें