फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टील की रेलिंग व डिजाइनर दरवाजों का बढ़ा चलन

Thu, 30 Jul 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर रखी स्टील की रेलिंग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
घरों की सुरक्षा और आकर्षक लुक के लिए स्टील की रेलिंग, मुख्य गेट और डिजाइनर दरवाजों का चलन लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, पिछले तीन माह में स्टील के दामों में आए उछाल ने मकान निर्माण और साज-सज्जा का बजट भी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार स्टील की विभिन्न ग्रेड की कीमतों में 50 से 80 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हुई है, जिसका सीधा असर तैयार रेलिंग, गेट और दरवाजों की कीमतों पर पड़ा है।
शहर के स्टील कारोबारियों के मुताबिक वर्तमान में ग्रेड 304 स्टील से तैयार रेलिंग और अन्य उत्पादों के लिए मजदूरी सहित करीब 350 रुपये प्रति किलो तक लिए जा रहे हैं, जबकि 202 ग्रेड स्टील की कीमत करीब 280 रुपये प्रति किलो है। ग्राहकों की मांग और बजट के अनुसार 304, 316 तथा अन्य ग्रेड की स्टील का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

बेहतर ग्रेड की स्टील अधिक टिकाऊ होने के कारण उसकी मांग भी बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि डिजाइनर रेलिंग और आधुनिक पैटर्न वाले मुख्य गेट की मांग लगातार बढ़ रही है। रेलिंग की कीमत अब डिजाइन और मोटाई के आधार पर 600 रुपये से लेकर 1,000 रुपये प्रति रनिंग फुट तक पहुंच गई है।
वहीं स्टील पिलर और सजावटी फिटिंग्स की कीमतों में भी वृद्धि हुई है। बेहतर डिजाइन और गुणवत्ता वाले स्टील पिलर करीब 8,000 रुपये प्रति नग तक बिक रहे हैं। घरों के निर्माण में अब सुरक्षा के साथ-साथ आकर्षक डिजाइन को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
स्टील कारोबारी मोहित गर्ग ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में स्टील की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। कच्चे माल के महंगे होने का असर सीधे तैयार रेलिंग, गेट और दरवाजों पर पड़ा है। ग्राहक अब क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए 304 ग्रेड स्टील की मांग सबसे अधिक बनी हुई है।
स्टील फैब्रिकेटर संजय अग्रवाल ने बताया कि पहले जहां साधारण डिजाइन की रेलिंग अधिक बनती थी, वहीं अब लोग लेजर कट, ग्लास कॉम्बिनेशन और डिजाइनर स्टील की रेलिंग पसंद कर रहे हैं। डिजाइन जितना आकर्षक होगा, उसकी लागत भी उतनी ही अधिक होगी। त्योहारी सीजन और नए मकानों के निर्माण के चलते मांग फिलहाल अच्छी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें