फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेले में कार्यक्रम संयोजकों के भुगतान पर बढ़ा असंतोष

Fri, 09 Oct 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
श्री दाऊजी महाराज मेले में कार्यक्रमों के आयोजन के बाद अब संयोजकों के भुगतान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम आवंटन के समय संयोजकों की ओर से किए जाने वाले खर्च का ब्योरा लेने और उसके आधार पर भुगतान की बात कही गई थी। अब कम भुगतान किए जाने के आरोपों के बाद संयोजकों के विरोध के सुर तेज होने लगे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम की संयोजक रूपम कुशवाह भुगतान लेने पहुंचीं तो उन्हें 10 हजार रुपये का चेक दिया गया जिसे लेने से उन्होंने इन्कार कर दिया। रूपम का कहना है कि कार्यक्रम पर करीब एक लाख रुपये खर्च हुए हैं। पिछले वर्ष इसी कार्यक्रम के लिए उन्हें 35 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। इस बार सिर्फ 10 हजार रुपये का चेक दिया जा रहा है।

महिला कबड्डी की संयोजक रितु गौतम ने भी भुगतान में बड़े अंतर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया पुरुष कबड्डी के संयोजक को 50 हजार रुपये का भुगतान किया गया जबकि महिला कबड्डी के लिए उन्हें 25 हजार रुपये का चेक दिया गया है। उन्होंने इस मामले को जिलाधिकारी के यहां ले जाने की बात कही है। एडीएम प्रशांत तिवारी ने बताया कि सभी कार्यक्रम संयोजकों को पहले से ही अवगत करा दिया गया था कि वर्ष 2025 के अनुसार भुगतान दिया जाएगा। सभी को उसी के अनुसार भुगतान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें