फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कढ़ाईदार शॉल व एथनिक लेयरिंग का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
शहर के बाजार में डिजायनर स्टाल पसंद करती महिलाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
गुलाबी ठंड की दस्तक और शादी-ब्याह के सीजन के साथ ही शहर के कपड़ा बाजारों में सर्दियों के फैशन की रौनक बढ़ गई है। इस बार महिलाओं और युवतियों में साधारण शॉल के बजाय कढ़ाईदार शॉल, प्रिंटेड पश्मीना और डिजाइनर वूलन स्टोल का क्रेज देखने को मिल रहा है। एथनिक लेयरिंग का यह अंदाज पारंपरिक और आधुनिक फैशन का मेल बन रहा है।
विज्ञापन

नयागंज, कमला बाजार, गुड़हाई और बैनीगंज के कपड़ा बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। साड़ी, सूट और कुर्ती के साथ मैचिंग या कंट्रास्ट कढ़ाई वाले शॉल पसंद किए जा रहे हैं। खासकर युवतियां और कामकाजी महिलाएं साधारण कुर्ता सेट के साथ भारी कारीगरी वाले स्टेटमेंट शॉल पहनकर आकर्षक लुक अपना रही हैं। कपड़ा कारोबारी जितेंद्र लूथरा, विपिन कुमार के अनुसार, यह फैशन सर्दी से बचाव के साथ साधारण परिधान को भी पार्टी वियर लुक देता है। बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने अमृतसर, लुधियाना और कश्मीर से कढ़ाईदार शॉल और स्टोल की नई रेंज मंगाई है।
विज्ञापन



बाजार में इन वैरायटी की सबसे ज्यादा मांग
- कश्मीरी और आरी वर्क शॉल: शादी-समारोहों के लिए साड़ियों के साथ बारीक धागे और जरी की कढ़ाई वाले शॉल की सबसे ज्यादा खरीदारी हो रही है।
- प्रिंटेड पश्मीना स्टोल: रोजमर्रा के इस्तेमाल और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के बीच हल्के वजन वाले डिजिटल प्रिंटेड पश्मीना स्टोल लोकप्रिय बने हुए हैं।
- वेलवेट और वूलन फ्यूजन: ठंड से बचाव के साथ-साथ रॉयल लुक के लिए बॉर्डर वर्क वाले वेलवेट व वूलन स्टोल भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें