फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान ग्रामीण ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Mon, 29 Apr 2019 12:03 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
फतेह पाल सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सासनी। ग्राम समामई में रविवार की सुबह कर्ज के बोझ से दबे 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने गमछे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव को पेड़ से लटका देखकर ग्रामीणों की चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों का तांता लगा। यूपी 100 की गाड़ी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशब्द यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ग्राम समामई निवासी शेर सिंह का 42 वर्षीय पुत्र फतेह पाल सिंह गांव के आसपास बाग पट्टे पर लेकर उनकी रखवाली का काम करते थे। बताते हैं कि इस काम में उन्हें घाटा हो गया। इस कारण फतेह पाल पर करीब तीन लाख रुपये का कर्जा हो गया। कर्ज को लेकर वह काफी परेशान रहते थे। खेतिहर मजदूर होने के कारण फतेह पाल को कर्ज की चिंता सता रही थी।
तंग आकर रविवार की सुबह उन्होंने गांव के बाहर गमछे का फंदा बनाकर पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। उनकी मौत की सूचना पूरे गांव में फैल गई।    मौके पर काफी भीड़ जमा हो          गई। परिजन एवं पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों और ग्रामीणों से इस बारे में पूछताछ की और यह जानने की कोशिश की कि आखिर किन परिस्थितियों में फतेह पाल ने यह कदम उठाया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को बिलखते हुए छोड़ा है। सीओ रामशब्द यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें