फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के कमरे में फेंका हथगोला, बाल-बाल बचे

Thu, 13 Sep 2018 12:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
इगलास रोड पर मकान में फेंके हथगोले को देखते मुख्य पशु चिकित्साधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में माहेश्वरी कॉलोनी इगलास रोड पर बाइकर्स ने एक मकान पर हथगोला फेंका। यह हथगोला प्रॉपर्टी डीलर लक्ष्मण सिंह के घर पर फेंका गया। लक्ष्मण सिंह के घर में जिले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी किराए पर रहते हैं। हथगोला उनके कमरे में जाकर गिरा और वह बाल-बाल बच गए। इससे मकान के शीशे टूट गए।बाइक सवारों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।  इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।      
विज्ञापन

 
इगलास रोड माहेश्वरी कॉलोनी में प्रापर्टी डीलर लक्ष्मण पहलवान का मकान है। मकान के एक हिस्से में जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह रहते हैं। ऊपरी मंजिल पर लक्ष्मण पहलवान भी अपने परिवार के साथ रहता है। बुधवार की सुबह चार बजे के लगभग एकाएक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इन युवकों ने एक मकान पर हथगोला फेंका। हथगोला उस कमरे में जाकर गिरा, जिसमें सीवीओ का निवास है।

इससे वहां तेज आवाज हुई और मकान के बाहर के शीशे टूटकर दूर तक गिर गए। तेज आवाज सुनकर आसपास जगार हो गई। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की। बम फेंकने वाले मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। असल में इस बम कांड के पीछे मकान स्वामी की कुछ लोगोें से पुरानी रंजिश मानी जा रही है। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।  

मामले की जांच कराई जा रही है। मौके पर मिले अवशेषों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही चल रही है। इस मामले की जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

 सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें