फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 12 जुलाई को हरित महायज्ञ, 23.45 लाख पौधे लगाए जाएंगे

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
12 जुलाई को प्रदेशव्यापी पौधरोपण महाअभियान के तहत जिले में 23 लाख 45 हजार 500 पौधे लगाए जाएंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अतुल वत्स ने विभागों को पौधों के उठान, रोपण और नियमित देखभाल के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अभियान के तहत एक पेड़ गुरु के नाम, महर्षि चरक औषधि वन, वंदे मातरम् वाटिका जैसी थीम आधारित गतिविधियां होंगी, जिसमें विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि पुलिस लाइन में 1000 पौधों का रोपण हो चुका है।
प्रभागीय वनाधिकारी राकेश चंद्र यादव ने बताया कि हाथरस में 23.45 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। ग्रामीण विकास विभाग को सबसे अधिक 9.41 लाख पौधों का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग को 4.71 लाख, कृषि विभाग को 2.79 लाख, पर्यावरण विभाग को 1.07 लाख, उद्यान विभाग को 1.45 लाख, पंचायतीराज विभाग को 1.03 लाख और राजस्व विभाग को 73 हजार पौधे लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की 11 नर्सरी में आम, जामुन, बेल, महुआ, नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, शीशम, सागौन, गुलमोहर, अमलतास, अशोक, कचनार के पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें