फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आज, सुरक्षा घेरे में रहेंगे केंद्र

Sun, 14 Jun 2026 01:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 3126 अभ्यर्थियों को हाथरस जनपद आवंटित किया गया है। सभी अभ्यर्थी अन्य जिलों से पहुंच रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

परीक्षा कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्धारित समय पर कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार केंद्रों की निगरानी करेंगे।
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश पत्र और वैध पहचानपत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्रों पर तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और प्रतिबंधित सामग्री पूरी तरह निषिद्ध रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा के मद्देनजर रविवार सुबह शहर में अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। बाहरी जिलों से आए कई अभ्यर्थी होटल, धर्मशालाओं और अन्य ठहराव स्थलों पर रुके हुए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक संतप्रकाश ने बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, सुरक्षा और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें