शहर के एक ज्वेलर्स के यहां होती खरीदारी। संवाद
- फोटो : Samvad
सोने और चांदी पर आयात शुल्क छह से बढ़ाकर 15 फीसदी किए जाने के बाद इनकी कीमतों में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोना 1,57, 000 प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,77, 400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रही थी, जिसमें 15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ाए गए आयात शुल्क में पांच फीसदी का सेस भी शामिल है। कर में बढ़ोत्तरी होने के बाद खरीदारी में इसका विशेष असर नहीं दिखाई दे रहा।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि उपभोक्ता पहले ही सोने-चांदी के ऊंचे भाव देख चुके हैं, इसलिए इस बढ़ोत्तरी को वे बहुत बड़ा बदलाव नहीं मान रहे। ऑनलाइन ट्रेडिंग से जुड़े लोगों पर इसका अधिक असर पड़ा है, अचानक हुए बदलाव से उनका गणित बिगड़ गया है और वे बाजार की नई स्थिति के अनुसार रणनीति बनाने में जुटे हैं। सराफा व्यापारियों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें स्थिर रहती हैं तो स्थानीय बाजार में भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी। फिलहाल खरीदारी औसत गति से जारी है।
आयात शुल्क बढ़ने से चिंता जरूर थी, लेकिन ग्राहक पहले ही सोने और चांदी के काफी ऊंचे भाव देख चुके हैं। इसलिए खरीदारी पर इसका बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
-दीपेश अग्रवाल, सराफ।
ग्राहक सोने और चांदी का इतना भाव देख चुके हैं कि खरीदारी पर आयात शुल्क बढ़ने का बहुत ज्यादा असर नहीं है। हां, थोड़ा भाव जरूर बढ़ा है। ग्राहक शादी-विवाह और निवेश के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
-संदीप जैन, ज्वेलर्स।