फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jayant Chaudhary: बिसावर चार घंटे की देरी से पहुंचे, किया गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 14 Feb 2026 09:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जयंत चौधरी को जनसभा में दोपहर करीब सवा एक बजे पहुंचना था, लेकिन बुलंदशहर में कार्यक्रम होने की वजह से वह शाम करीब सवा पांच बजे जनसभा स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई घंटों से इंतजार में बैठे काफी लोग चले गए।
विज्ञापन
वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण करते जयंत चौधरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने 14 फरवरी को बिसावर के एसबीजे इंटर कॉलेज के निकट जाट कल्याण समिति के बैनर तले वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण किया। जयंत ने कहा कि वीर गोकुला जाट (गोकुल सिंह) 17वीं शताब्दी के एक महान योद्धा थे, जिन्होंने औरंगजेब की दमनकारी नीतियों के खिलाफ ऐतिहासिक विद्रोह का नेतृत्व किया। 

विज्ञापन


सवा बजे के बजाय सवा पांच बजे पहुंचे जयंत
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार जयंत चौधरी को जनसभा में दोपहर करीब सवा एक बजे पहुंचना था, लेकिन बुलंदशहर में कार्यक्रम होने की वजह से वह शाम करीब सवा पांच बजे जनसभा स्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक कई घंटों से इंतजार में बैठे काफी लोग चले गए। मंच से जयंत के आने की घोषणा कई बार की गई, लेकिन जब जयंत नहीं आए तो लोग जनसभा स्थल से धीरे-धीरे निकलने लगे। हालांकि सुबह करीब 11 बजे जनसभा स्थल भीड़ से गुलजार था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच पर जयंत का स्वागत करने की होड़
मंच पर जयंत का स्वागत करने की होड़ लगी रही। काफी देर तक स्वागत चलता रहा। जयंत ने किसी तरह स्वागत पर विराम लगवाया। इधर, मौके पर एसडीएम मनीष चौधरी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, सीओ अमित पाठक पल पल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें