फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: धार्मिक यात्रा में राजनीतिक संदेशों की झलक

Fri, 12 Jun 2026 02:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस में आगरा रोड ​स्थित राधाकृष्ण कृपा भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते ज्योतिष्पीठ - फोटो : Samvad
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्टि यात्रा धार्मिक विमर्श के साथ-साथ राजनीतिक संदेशों को लेकर भी चर्चा में है। हाथरस में उन्होंने भले ही किसी राजनीतिक दल के समर्थन से इनकार किया, लेकिन उनके भाषणों का केंद्र मतदाताओं को जागरूक करना और गौ संरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से जवाबदेही तय करने का आह्वान रहा।
विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की यह यात्रा तीन मई को गोरखपुर से शुरू हुई थी। यात्रा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए हाथरस पहुंची। उनका लक्ष्य 23 जुलाई तक उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचने का है। इसके बाद 24 जुलाई को लखनऊ में प्रस्तावित कार्यक्रम में गौ संरक्षण के मुद्दे पर व्यापक जनसमर्थन जुटाने की तैयारी है।
बृहस्पतिवार को सिकंदराराऊ, हाथरस और सादाबाद क्षेत्र में यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। सभाओं में उन्होंने लोगों से गौमाता की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों से तर्जनी उंगली उठाने को कहा और इसे भगवान श्रीकृष्ण की संरक्षण भावना से जोड़ते हुए गौ रक्षा के संकल्प का प्रतीक बताया। साथ ही अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर के माध्यम से पंजीकरण कराने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन


काका हाथरसी का लिया नाम
अपने संबोधन की शुरुआत स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हाथरस की साहित्यिक पहचान से की। उन्होंने प्रसिद्ध हास्य कवि काका हाथरसी का नाम लेते हुए कहा कि उनकी रचनाओं ने हाथरस को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने बताया कि हाथरस आने से पहले उन्होंने एआई के माध्यम से काका हाथरसी और गौमाता से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें