फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: छात्राएं किसी भी परिस्थिति में अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करें

Sun, 26 Apr 2026 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में शपथ लेतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल अभियान के अंतर्गत शनिवार को गांव अभयपुरा स्थित नारायण इंटरनेशनल स्कूल में नारी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. नीतू सिंह ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन




कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।


प्रधानाचार्य ने कहा कि नारी सशक्तीकरण केवल नारा नहीं, समाज की आवश्यकता है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकती हैं।


छात्रा गौरी सारस्वत ने कहा, अपराजिता अभियान से हमें अपने अधिकारों और आत्मरक्षा के बारे में बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ा है और हम अब खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। वहीं, छात्रा हिना ने कहा, इस अभियान ने हमें यह समझाया कि हमें किसी भी अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
विज्ञापन




कार्यक्रम में करिश्मा सिन्हा (कोऑर्डिनेटर), प्रीति सारस्वत, रेनू फौजदार, रीना सारस्वत, शशि चौधरी, कविता वर्मा, अंजली, सुमन शर्मा, संत प्यारी, तनु, डॉली सारस्वत सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें