फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति रहें जागरूक : डॉ. पवित्रा

विज्ञापन
पुलिस की पाठशाला में प्रतिभाग करतीं विद्यालय की छात्राएं। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

शिक्षा के साथ अनुशासन एवं कानून का पालन कर व्यक्ति आगे बढ़ता है, व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। बच्चे देश के भविष्य हैं, वे धीरे-धीरे समाज से सीखकर आगे बढ़ते हैं। छात्राओं को भी अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो इसकी जानकारी अपने शिक्षक व माता-पिता को देनी चाहिए। महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के प्रति उन्हें खुद ही आवाज उठानी होगी। ये बातें रविवार को कन्या गुुरुकुल महाविद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज की मुख्य अधिष्ठात्री डॉ. पवित्रा विद्यालंकार ने कही।
विज्ञापन

उप निरीक्षक सोनम ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है। गलत बात को दबाया न जाए। इसकी शिकायत अपने शिक्षक या अभिभावकों के माध्यम से पुलिस से करें। पुलिस सहायता के लिए 1090 व 112 नंबर डायल करे। पुलिस तत्काल घटनास्थल पर आपके पास होगी। महिला हेल्पलाइन 1076 का भी इस्तेमाल करे। कस्बा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र ने कहा कि मनचलों की ताकत डर है। उनकी हरकत से डटकर मुकाबला करे, डर को बाहर निकाले, खुद को अकेला महसूस न करे। पुलिस आपकी मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अपराध का माध्यम बनता जा रहा है। परेशानी होने पर डरे नहीं।
सुलह समझौता केंद्र की काउंसलर शैलजा मिश्र ने छात्राओं से अपील की कि समाज हमसे बनता है। हमें किताबी ज्ञान के अलावा सामाजिक ज्ञान की भी जरूरत है। गलत चीज को दबाया नहीं जाए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पवित्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसआई सतीश चंद्र, एसआई सोनम एवं शैलजा मिश्र मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन पर्यावरणविद् एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के जिला संयोजक भवतोश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका गरिमा के अलावा विद्यालय की छात्राएं भी उपस्थित थीं। अंत में डॉ. पवित्रा ने कार्यक्रम का समापन करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

पुलिस की पाठशाला को संबोधित करती एसआई सोनम।- फोटो : SASNI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें