फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होटल में मिलीं युवतियां, परिजनों को सौंपीं

Thu, 17 Oct 2024 05:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के रुहेरी बाईपास के निकट एक होटल पर थाना पुलिस ने बुधवार को चेकिंग की। मौके से पुलिस को यहां कई युवक-युवतियां मिलीं। इनमें छात्राएं भी शामिल थीं। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवतियों को उनके सुपुर्द कर दिया। इस दौरान होटल पर खासी भीड़ एकत्रित हो गई। रुहेरी बाईपास स्थित इस होटल पर पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब दो बजे चेकिंग की। पुलिस ने होटल में दस्तावेजों की जांच की। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया कि युवतियों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें