फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: मुजफ्फरनगर से लापता महिला, तीन साल बाद मुरसान में मिली, साथ ले गए परिजन

Thu, 17 Oct 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला की पहचान कमरुनिशा के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पति शमशाद अपने अन्य परिवारजनों के साथ देर रात को मुरसान कोतवाली आ गए और महिला को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
लापता हुई महिला को घर के लिए ले जाते उसके परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस रोड पर करवन नदी के निकट रेलवे लाइन से कुछ दूर एक खेत में 15 अक्टूबर की सुबह घायल अवस्था में मिली महिला मुजफ्फरनगर की निकली। यह महिला पिछले करीब तीन साल से घर से लापता थी। परिजनों ने मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


परिजन काफी समय से महिला की तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को यह महिला कस्बा के हाथरस रोड पर करवन नदी के पास खेत में मिली। मुरसान पुलिस ने जब महिला से बात करने की कोशिश की तो वह कुछ नहीं बता सकी। पुलिस का कहना था कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने उसको उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। इसके बाद कोतवाली के कांस्टेबल राहुल बालियान ने जब महिला से फिर पूछताछ की तो उसने अपना गांव बागोवाली बताया। इससे ज्यादा वह कुछ नहीं बता पा रही थी।

कांस्टेबल राहुल बालियान ने बताया कि गांव का नाम सुनकर उन्होंने महिला से और जानकारी करने की कोशिश की। कांस्टेबल राहुल ने बताया कि उन्होंने मुजफ्फरनगर से ही अपनी पढ़ाई की है। इस कारण उन्हें इस गांव और यहां के कुछ लोगों के बारे में जानकारी थी। राहुल ने गांव बागोवाली में पहचान के लोगों से संपर्क किया और संबंधित थाने को महिला की फोटो भेजकर पहचान कराई।
विज्ञापन


महिला की पहचान 48 वर्षीय कमरुनिशा पत्नी शमशाद निवासी गांव बागोवाली थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पति शमशाद अपने अन्य परिवारजनों के साथ 15 अक्टूबर की देर रात को मुरसान कोतवाली आ गए और महिला को अपने साथ ले गए। शमशाद ने बताया कि उनकी पत्नी करीब तीन साल पहले घर से एक रिश्तेदार के साथ गमी में गई थी। उसके बाद वापस नहीं आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें