फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी से गो माता का बचाने पर ही सार्थक होगा गोपाष्टमी

विज्ञापन
श्री कृष्ण गोशाला में मौजूद गाय। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी को मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व जिले में मनाया जाएगा। गोपाष्टमी पर इस बार गायों में लंपी वायरस का साया है। जिले में 651 गायों में लंपी वायरस मिल चुका है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा गायों में लंपी के लक्षण मिलने के बाद तत्काल उपचार किया जा रहा है।
अष्टमी तिथि सोमवार की रात को एक बजकर 11 मिनट से शुरू होगी। एक नवंबर की रात 11 बजकर चार मिनट तक रहेगी। गायों के पूजन के साथ शहर में गोपा अष्टमी पर गोचारण मेला भी निकाला जाएगा। विद्वानों की मानें तो गाय की पूजा करने से सुख समृद्धि मिलती है।
विज्ञापन

इस बार गायों को लंपी वायरस से चपेट में ले लिया है। जिले भर में अब तक 651 गायों में लंपी के लक्षण मिल चुके हैं। पशु चिकित्सा विभाग के अनुसार जिसमें 604 गायें स्वस्थ भी हो चुकी है। बाकी गायों का उपचार चल रहा है। इस मामले में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि गायों में लंपी के लक्षण मिलने की सूचना पर तत्काल गायों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक लाख दस हजार का हो चुका है टीकाकरण
जिले में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा लंपी की आहट के साथ टीकाकरण शुरू कर दिया था। अब तक एक लाख दस हजार गायों का टीकाकरण का कार्य भी पूरा कर लिया है। बाकी गायों का टीकाकरण करने का काम चल रहा है। लंपी को लेकर बेहद सावधानियां भी बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें