फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने विरोध जताया

Wed, 04 Nov 2015 12:21 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। लेट आने पर कॉलेज में अंदर न घुसने देने पर चामड़ गेट स्थित श्री रामचंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मंगलवार को जमकर हंगामा काटा और कॉलेज के सामने जाम लगा दिया। छात्राएं स्कूल प्रशासन पर लेट आने पर जबरन अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगा रहीं थीं।
विज्ञापन

कॉलेज का खुलने का समय सुबह 8 बजे है। छात्राओं को कॉलेज में सुबह होने वाली प्रेयर में भाग लेना अतिआवश्यक है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं के लिए 7.45 बजे तक कॉलेज पहुंचने का समय निर्धारित कर रखा है, लेकिन मंगलवार को काफी छात्राएं स्कूल समय से करीब 20 मिनट लेट पहुंची, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने इन छात्राओं को कॉलेज के अंदर नहीं घुसने दिया। इस वजह से यह छात्राएं आक्रोशित हो उठीं। इन छात्राओं ने कॉलेज के सामने बैठकर जाम लगा दिया। मौके पर काफी छात्राओं के अभिवाभकों के अलावा भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, स्थानीय सभासद मनीष अग्रवाल पीपा, केदारनाथ ताऊ भी पहुंच गए। इनका सुझाव था कि अगर छात्राओं के व्यवहार से कोई आपत्ति है तो इसकी शिकायत उनके अभिभावकों से करें। छात्राएं कॉलेज प्रशासन पर लेट आने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का भी आरोप लगा रहीं थी। छात्राओं की सुरक्षा का मसला भी उठाया गया। बाद में अभिभावकों और कॉलेज प्रशासन के बीच वार्ता हुई, उसके बाद इन छात्राओं को कॉलेज में घुसने दिया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें