हाथरस रोड स्थित गांव की 17 साल की छात्रा 14 सितंबर से लापता है। सुबह कॉलेज गई छात्रा शाम तक घर नहीं लौटी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
सिकंदराराऊ क्षेऋ के हाथरस रोड स्थित एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा लापता हो गई है। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वह 14 सितंबर की सुबह 8:30 बजे अपने घर से कॉलेज पढ़ने गई थी।
विज्ञापन
छात्रा कस्बा सिकंदराराऊ के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। परिजनों ने छात्रा को कई संभावित स्थानों पर तलाश किया। हालांकि, उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। छात्रा के पिता ने सिकंदराराऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी पुत्री के लापता होने की जानकारी दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अब छात्रा की तलाश में जुट गई है।