युवती ने बताया कि उसने छह माह पहले ही इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है। युवती ने बताया कि अब उसने अपना नाम बदल लिया है। युवती का कहना था कि वह सीएम को एक पत्र देने आई थी, जिसमें रामपुर यूनिवर्सिटी और रामपुर का काला चिट्ठा लिखा हुआ है।
हाथरस में मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व आगरा रोड पर सीएम से मिलने पहुंची एक युवती को पुलिस ने रोक लिया। रामपुर से आई यह युवती मुख्यमंत्री से मिलकर लड़के-लड़कियों को जिहादी बनाने की शिकायत करना चाहती थी। युवती ने बताया कि उसने छह माह पहले ही इस्लाम धर्म छोड़कर सनातन धर्म अपनाया है।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि अब उसने अपना नाम बदल लिया है। युवती का कहना था कि वह सीएम को एक पत्र देने आई थी, जिसमें रामपुर यूनिवर्सिटी और रामपुर का काला चिट्ठा लिखा हुआ है। युवती का आरोप था कि आजम खान के बेटे ने उसकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। वर्ष 2015 में उनकी बहन से दुष्कर्म कर उसे मार दिया गया था। उसने कहा कि रामपुर में लड़के-लड़कियों को जिहादी बनाया जा रहा है। वहां एक आतंकवादी संगठन तैयार किया जा रहा है। युवती की बात सुनकर पुलिस ने उसको सीएम से मिलने नहीं दिया। पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिस ने युवती को मौके से हटा दिया।