फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घर से बाहर खड़ी बालिका को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

Fri, 12 Jan 2024 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक बालिका अपने घर के बाहर खड़ी थी। अचानक एक रोडवेज बस ने बालिका में टक्कर मार दी। टक्कर से गंभीर घायल बालिका को अलीगढ़ उपचार के लिए ले जाते समय, उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बस, जिससे हुई दुर्घटना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के निकट 11 जनवरी की सुबह साढ़े 11 बजे घर के बाहर खड़ी सात वर्षीय बालिका गौरी को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव निवासी नेम सिंह पुत्र इंद्रपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी सात वर्षीय नातिनी गौरी दोपहर साढ़े 11 बजे घर से बाहर खड़ी थी। तभी कासगंज की तरफ से तेज गति से आती रोडवेज बस ने बालिका को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल बालिका को सीएचसी से रेफर कर दिया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। चालक बस को छोड़कर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें