फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: खेलते-खेलते मकान के सीवर टैंक में गिरी इकलौती बच्ची, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 12 Jan 2025 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

घर के सभी सदस्य इसी काम में लगे थे। राहुल की चार साल की बेटी लाडली वहीं पर खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची अचानक खुले सीवर टैंक में गिर गई।
विज्ञापन
विलाप करती मां और बैठी महिलाएं - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विसरात में 12 जनवरी को निर्माणाधीन मकान में खेलते-खेलते सीवर टैंक में गिरने से इकलौती बच्ची की मौत हो गई। चिकित्सक ने जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित किया। परिजन बिना पोस्टमार्टम शव लेकर चले गए। बच्ची की मौत से घर में मातम छा गया। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव विसरात निवासी राहुल मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। इन दिनों उसके मकान पर निर्माण कार्य चल रहा है। 12 जनवरी को घर के सभी सदस्य इसी काम में लगे थे। राहुल की चार साल की बेटी लाडली वहीं पर खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची अचानक खुले सीवर टैंक में गिर गई। सीवर टैंक में भरे पानी में डूबने से बच्ची अचेत हो गई। कुछ देर तक बच्ची को न देख कर परिजन परेशान हुए तो उसको ढूंढा गया। 

बच्ची को सीवर टैंक में गिरा देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने जैसे-तैसे बच्ची को टैंक से बाहर निकाला और उपचार के लिए आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों में मातम छा गया। रोत-बिलखते परिजन शव लेकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें