हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी आठ वर्षीय एक बच्ची की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई।
शनिवार की सुबह कस्बा मेंडू निवासी राजू की पुत्री कामना अमरूद के बाग में जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालिका की मौत के बाद वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।