फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस के लिए सजी गिफ्ट गैलरियां

Mon, 21 Dec 2015 07:07 PM IST
हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस डे का पर्व 25 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर सोमवार को बाजारों में भी लोगों ने खूब खरीदारी की। कई गिफ्ट गैलरियां भी सेंटा क्लॉज और क्रिसमस ट्री से सजधज कर तैयार हो गईं हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसे लेकर बड़े बुजुर्गों से लेकर बच्चों, महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा है। क्रिसमस पर बच्चों से लेकर युवाओं में शहर की गिफ्ट गैलरियों से सेंटा क्लाज और क्रिसमस ट्री लेने का क्रेज काफी अधिक रहता है। इसलिए क्रिसमस के मौके को भुनाने के लिए शहर के गिफ्ट गैलरी संचालकों ने सेंटा क्लाज, क्रिसमस ट्री का काफी स्टॉक भी मंगाकर रख लिया, जिससे कि पर्व पर इनकी कमी लोगों को न खल सके।

क्रिसमस स्पेशल आइटमों की है भरमार
शहर की गिफ्ट गैलरियों पर संचालकों ने क्रिसमस की तैयारियों के लिए क्रिसमस से संबंधित काफी कार्ड, विभिन्न प्रकार के सेंटा क्लाज, सेंटाक्लाज की ड्रेसें, रंगबिरंगे क्रिसमस ट्री, घर सजाने के लिए विभिन्न आयटम जैसे वैल, टॉफी, बॉल, स्टार का स्टॉक किया है। दुकानों में सेंटा क्लाज की दाढ़ी, मूंछे, मास्क, कैंप, कैंडल, म्यूजिक सेंटा क्लाज आदि आयटमों की भरमार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें