फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घी और क्रीम बनाने का नहीं मिला लाइसेंस, छह नमूने किए संग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद चेती एफडीए की टीम ने बुधवार को राया रोड स्थित एक दूध की डेयरी पर छापा मारा। टीम ने डेयरी से पर मिले दूध, क्रीम, स्क्मिड मिल्क पाउडर, पाम कर्नल ऑयल के नमूने संग्रहित किए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि आईजीआएस पोर्टल के जरिए नकली दूध बनाए जाने की शिकायत मिली थी, इस शिकायत पर सुबह करीब 10 बजे एसडीएम को सूचना देने के बाद डेयरी पर छापा मारा गया। मौके पर मिक्सड मिल्क कलेक्शन का पंजीयन पाया गया, लेकिन मौके पर ही दूध से क्रीम निकालने की दो मशीनें, करीब 1800 लीटर दूध, 190 किग्रा क्रीम, 150किग्रा मक्खन, आठ प्लास्टिक ड्रम, 17 प्लास्टिक कैन, चार टीन ऑयल और 150 के लगभग खाली टीन पाए गए। यहां पर दूध कलेक्शन के साथ ही क्रीम घी का निर्माण होते हुए पाया गया। मौके पर इसका लाइसेंस भी नहीं मिला। चार बोरी स्क्मिड मिल्क पाउडर भी मिला, लिहाजा नकली दूध बनने की संभावना पर मिश्रित दूध के दो, क्रीम के दो, पाउडर का एक और पॉम कर्नल ऑयल का एक नमूने सहित कुल छह नमूने संग्रहित कर लिए गए। क्रीम निकालने की मशीन सहित अन्य करीब 60 हजार रूपये की खाद्य सामग्री को सीज कर दिया गया। टीम में एफएसओ राकेश कुमार, सुरेश चौरसिया, अरविंद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें