डीआरबी कॉलेज के मैदान में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत: स्वयं
- फोटो : samvad
डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे आरआरसीएल सीजन-2 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ग्रुप बी के दो लीग मैच खेले गए। घातक वॉरियर्स ने अपने दोनों मैच में जीत दर्ज की।
पहला मुकाबला दबंग खाती खाना व घातक वॉरियर्स के मध्य खेला गया। दबंग खाती खान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 125 रन बनाए। विशाल सेन ने 28 व तन्मय चतुर्वेदी ने 22 रन का योगदान दिया। घातक वॉरियर्स की तरफ से विवेक यादव ने तीन व माधव जादौन ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी घातक वॉरियर्स ने 18.3 ओवर में 7 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। राहुल कुमार ने 44 व हर्ष शर्मा ने 29 रन रन बनाए। दबंग खाती खाना की तरफ से माधव जोशी व वार्षिक ने 2-2 विकेट लिए। राहुल कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरा मुकाबला विस्वा टाइगर्स व घातक वॉरियर्स के मध्य खेला गया। विस्वा टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। शोएब ने 31 व ईशू ने 18 रनों का योगदान दिया। घातक वॉरियर्स की तरफ से राहुल कुमार ने दो व सूर्य प्रताप ने तीन विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी घातक वॉरियर्स ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। साहिल खान ने 55 व राहुल कुमार ने 28 रन बनाए। मैच के दौरान वरिष्ठ क्रिकेटर राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, नितिन बागला, मुकुल दीक्षित, विशाल ठाकुर, राहुल ठाकुर, रवि ठाकुर, दीपक गुप्ता, नवल गुप्ता, सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे।