फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंटाघर चौक का नाम हुआ बाबा गया प्रसाद चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
घंटाघर चौक का नाम हुआ बाबा गया प्रसाद चौक
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने किया चौक के नामकरण का शिलान्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बृज के संत गया प्रसाद जी की 127 वीं जयंती के अवसर पर घंटाघर चौक का नाम बाबा गयाप्रसाद जी के नाम पर नामकरण करते हुए ‘‘बाबा गया प्रसाद चौक‘‘ रखा गया। चौक के नामकरण का शिलान्यास आयुक्त डॉ. अजयदीप सिंह व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने किया। इस मौके पर पूजन अर्चन भी हुआ और गया प्रसाद जी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हम बाबा की नगरी के निवासी है। बाबा एक अदभुत संत थे। संत गया प्रसाद ने श्री गिर्राज परिक्रमा का महत्व जनमानस को समझाया गया। बाबा कहा करते थे, कि श्री गिर्राज की परिक्रमा व दर्शन से ही प्राणी के सब कष्ट दूर हो जाते हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि बाबा गयाप्रसाद जी को एक महान संत थे। बाबा की उपासना सही मायने में ईश्वर की ही उपासना है। कार्यक्रम में मंडलायुक्त का जोशीला स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकरी डॉ. विवेकानंद, अवर अभियंता डंबर सिंह, सभासद राजेंद्र गोयल, अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, हरीशंकर राना, कपिल अग्रवाल, योगा पंडित, ललित शर्मा लब्बू पंडित, मदनमोहन अपना वाले, राजू चौधरी, भोलाशंकर शर्मा, दाऊदयाल वार्ष्णेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें