फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को दिलाई गई यातायात के नियमों की शपथ

विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के तहत एआरटीओ कार्यालय में सोमवार को चालकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्कूल बसों के चालकों को सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा संचालन से संबधित ट्रेनिंग दी गई। यातायात नियमों से संबधित पंपलेट का वितरण किया गया।
इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने कहा कि वाहनों का संचालन मध्यम गति में करें। वाहन की सुरक्षा के साथ बच्चों की सुरक्षा पूरा खयाल रखें। वाहन चलाते समय में मोबाइल पर कतई प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने कहा कि स्कूली बसों का रखरखाव सही तरीके से किया जाए। ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को संचालन से पहले पूरी तरह चेक करें। उसके बाद ही मार्ग पर जाएं। आरआई संतोष कुमार ने चालकों को यातायात के नियमों की शपथ दिलाई। इस मौके पर अशोक कपूर, डीबीए अमित कुमार, पप्पू प्रकाश, दिनेश प्रताप, धीरेंद्र चौधरी, निर्मला गुप्ता, विशाल, धर्मेद्र गुप्ता के अलावा स्कूल बसों के चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें