फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, सिलिंडर के लिए भटके उपभोक्ता

विज्ञापन
नगर पालिका मार्केट ​स्थित गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सोखना में इंद्रा गैस एजेंसी पर हुई छापेमारी और मुकदमा दर्ज होने के बाद गैस कंपनी की ओर से एजेंसी के लाइसेंस काे निलंबित कर दिया गया है। इस गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को नमन गैस सर्विस और श्याम गैस सर्विस पर अटैच तो कर दिया है, लेकिन समन्वय की कमी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन




सिलिंडर के लिए नोकझोंक भी हो रही है। स्थिति यह है कि न तो इंद्रा गैस एजेंसी से कोई स्पष्ट जानकारी मिल रही है और न ही नई एजेंसियां अभी उपभोक्ताओं का बोझ उठाने को तैयार दिख रही हैं।



मंगलवार सुबह से ही श्याम गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भारी कतार देखने को मिली। घंटों इंतजार और फिर सिलेंडर न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सूचना के अभाव में उन्हें गुमराह किया जा रहा है। फिलहाल 6000 परिवार गैस सिलिंडर के लिए परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन




इंद्रा गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित किया गया है। उपभोक्ताओं को अन्य गैस एजेंसियाें से जोड़ा गया है, ताकि सिलिंडर की आपूर्ति हो सके।
- ध्रुवराज यादव, डीएसओ




हम इंद्रा गैस एजेंसी पर गए तो वहां ताला लटका मिला। कोई बताने वाला नहीं है कि हमारा कनेक्शन कहां गया। अब श्याम गैस एजेंसी पर आए हैं, तो यहां इतनी लंबी लाइन है कि नंबर आना मुश्किल है। घंटों लाइन में लगने के बाद पता चलता है कि अभी डाटा ही अपडेट नहीं हुआ है।
- रणधीर सिंह, मीतई



कनेक्शन ट्रांसफर हो गए हैं, लेकिन जब नमन गैस एजेंसी पर जानकारी लेने गए तो उन्होंने मना कर दिया कि अभी सूची नहीं आई है। वहीं श्याम गैस एजेंसी वाले भी कह रहे हैं कि अभी डाटा ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, कुमरपुर गढ़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें