फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गरिमा सिंह का महिला क्रिकेट टीम में चयन

Thu, 01 Jan 2026 01:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी गरिमा सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी गरिमा सिंह का चयन उत्तर प्रदेश महिला अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। चयन के बाद वह कोलकाता में आयोजित लीग मैच खेलने पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

गरिमा सिंह, चंद्रपाल सिंह की छोटी बेटी हैं। उनके पिता हाथरस जंक्शन पर एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। पिता चंद्रपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने शुरू से ही बेटी को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया, जिसका परिणाम सामने है। गरिमा पिछले पांच वर्षों से क्रिकेट खेल रही हैं।
उन्होंने शुरुआत में दो वर्ष तक हाथरस की एक क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने अलीगढ़ स्थित पावना इंटरनेशनल अकादमी में विगत दो वर्षों तक कड़ा अभ्यास किया। प्रशिक्षण के दौरान उनको कोच शिवराम राय और अमित आनंद का सहयोग मिला।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान गरिमा का चयन उत्तर प्रदेश की महिला अंडर-15 टीम में हुआ। इससे पूर्व टीम के लीग मैच 21 से 29 नवंबर के बीच पुणे में खेले गए थे। वर्तमान में वह कोलकाता में आयोजित कोच क्रिकेट लीग के अंतर्गत लीग मुकाबलों में भाग ले रही हैं।
गरिमा का महिला क्रिकेट टीम में चयन होने की खबर मिलते ही गांव रामपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पहुंचने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने गरिमा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें