फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
मुरसान में गणेश विसर्जन यात्रा में शामिल भक्त दूसरे चित्र में सादाबाद से गणेश प्रतिमा को विसर्जन यात्रा के लिए ले जाते श्रद्धालु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर भर में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष तू जल्दी आ की आवाज पूरे शहर में गूंजती रही।
विज्ञापन

भगवान गणेश के भक्तों ने सड़कों पर शानदार झांकियां निकालते हुए भक्ति गीतों पर जमकर नृत्य किया।

रंग, गुलाल और अबीर आसमान में उड़ाया। नाच, गाने के साथ बप्पा को विदाई दी गई। शहर में जिन स्थानों पर भगवान गणेश की स्थापना की गई थी वहां सुबह से विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई। भक्ति गीतों के साथ पूजा अर्चना हुई। ढकेल और डोला पर गणेश जी को स्थापित कर मनोहारी झांकियां बनाई गई।

साउंड सिस्टम पर भक्ति गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। भक्तों की टोलियां गणेश    विसर्जन के लिए अलीगढ़ रोड स्थित नहर तो कोई राजघाट, सोरों तो कोई मथुरा यमुना के लिए रवाना हुई।  गुरुवार को पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में डूबा रहा।
विज्ञापन


 हरे, लाल, पीले रंग में रंगे पुते चेहरे और रंग गुलाल की बारिश के बीच गणेश जी के भजनों पर भक्त थिरकते नजर आए। ऐसे ही नजारे के बीच नाचते झूमते गाते हुए श्रद्धालु गुरूवार को गणेश शोभायात्रा के रुप में गणेश प्रतिमाओं को रमणरेती स्थित घाट पर विसर्जन के लिए ले गए।                          

 सादाबाद से लेकर रमणरेती तक  तक सिर्फ गेणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ की गूंज रही। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ 10 दिनी यह गणेशोत्सव अनंत चतुर्दशी के साथ ही सम्पन्न हो गया। पूरे 10 दिनों तक सुबह शाम भक्तों ने भगवान गणेश की हर दिन पूरे मनोयोग से पूजा अर्चना की। भगवान गणेश का धूप, दूर्वा, दीप, पुष्प, जल आदि से अभिषेक किया गया। अनंत चतुर्दशी के मौके पर हनुमान मंदिर, मौहल्ला खिलौना वाला और मौहल्ला कस्बा कोठीद्वार आदि स्थानों पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमा को भक्त ढ़ोल नगाड़ो और अबीर गुलाल के बीच विसर्जन के लिए रमणरेती स्थित ब्रहमांड घाट पर ले गए।
विज्ञापन


हनुमान मंदिर से लेकर प्राइवेट बस स्टेंड तक भक्तों ने जगह जगह आरती उतारी और पूजा अर्चना की। लड्डूओं का भोग लगाया गया। गणेश भक्ति संगीत वातावरण को और अधिक भक्तिमय कर रहा था। इस मौके पर अनुज शर्मा, मोहित अग्रवाल, विनीत गौतम, मनोज गौतम, विवेक गौतम, अखिलेश वार्ष्णेय, जय किशोर, पंकज पचौरी, अंकित पाराशर, राहुल शर्मा, तनुज शर्मा, चेतन, मनीष भारद्वाज, गौरव वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, मुकुट बिहारी अग्रवाल आदि मौजूद थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें