हाथरस। श्रीगणगौर जी महाराज शोभाया की रविवार को दूसरे दिन भी धूम रही। कांयस्कार समाज द्वारा निकाले जाने वाले दो दिवसीय मेला की शहर में चारों तरफ चर्चाएं रहीं। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती रही। देर रात तक शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। देव-असुर संग्राम को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा।
रविवार की शाम कमला बाजार स्थित मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत कांयस्कार समाज के लोगों ने पूजा अर्चना व आरती उतारकर की। मेला अध्यक्ष प्रेम चंद्र वर्मा, गोपाल भगत, होती लाल भगत, योगेश कुमार, कैलाश कूलवाल, ओमप्रकाश, नरेश वर्मा सहित मेला कमेटी के पदाधिकारियों का शहर भ्रमण के दौरान लोगों ने जोशीला स्वागत किया। मेला आए डॉ. अविन शर्मा, प्रेमबिहारी चटर्जी सहित अन्य अतिथियों का मेला कमेटी द्वारा दुपट्टा ओढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल देव-असुर संग्राम, काली के स्वरूप, राधा-कृष्ण, बंजारा, नृसिंह अवतार, शिव बारात, डांडिया नृत्य, फूल डोल सहित एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल थी। हाथरस के अलावा हापुड़, मैनपुरी, कोसी, दिल्ली सहित कई जनपदों से कलाकार प्रदर्शन करने आए थे। देर रात तक शोभायात्रा कमला बाजार, खाती खाना, सरक्यूलर रोड, बागला मार्ग होकर निकाली जा रही थी। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से ओमप्रकाश वर्मा, जगदीश स्वामी, प्रेम चंद्र, हरी ओम स्वामी, रमेश कूलवाल, विकल शर्मा, विशाल शर्मा विक्की, राम भगवान, सुशील कुमार, महेश वर्मा, मनीष कूलवाल, दिलीप कुमार, रमेश चंद्र, अशोक कुमार वर्मा, गोपाल भगत, सुनील, मोहन लाल भगत, राम बाबू, राजकुमार, गोपाल कूलवाल, कपिल बाबू, मुकेश वर्मा, पवन कुमार, किशोरी रमण, मुकेश वर्मा, राजकुमार वर्मा सहित काफी लोग शामिल थे।