सावन के महीनें में अधिक संख्या में श्रद्धालु भगवान आशुतोष का अभिषेक करते हैं। जिले से गंगाघाट दूर होने की वजह से आसानी से श्रद्धालुओं को गंगा जल नहीं मिल पाता है, लेकिन डाक विभाग श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार का गंगा जल उपलब्ध करा रहा है।
सावन में शिव पर गंगाजल से अभिषेक करने के लिए भारतीय डाक विभाग शहर में ही हरिद्वार का गंगाजल उपलब्ध करा रहा है। हाथरस के आगरा रोड स्थित मुख्य डाकघर में गंगाजल की शीशी उपलब्ध हैं। इसको प्राप्त करने के लिए 30 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
सावन के महीनें में अधिक संख्या में श्रद्धालु भगवान आशुतोष का अभिषेक करते हैं। जिले से गंगाघाट दूर होने की वजह से आसानी से श्रद्धालुओं को गंगा जल नहीं मिल पाता है, लेकिन डाक विभाग श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार का गंगा जल उपलब्ध करा रहा है। शहर के आगरा रोड स्थित मुख्य डाकघर में जाकर श्रद्धालु गंगाजल प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को 30 रुपए शुल्क देना होगा।
यहां प्रतिदिन दस से 15 शीशी की बिक्री हो रही है। मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर धर्मेंद्र कुमार बताते हैं कि डाकघर से हर दिन काफी संख्या में लोग गंगाजल खरीदने के लिए आ रहे हैं। सावन के महीने में गंगाजल की मांग और अधिक बढ़ गई है।