क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी पत्नी को लेकर कोतवाली में छेड़खानी का झूठा मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंच गया। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। पुलिस ने पति व एक बुजुर्ग पर शांति भंग की कार्रवाई कर दी है। युवक का गांव के एक बुजुर्ग से विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर को क्षेत्र के गांव का रहने वाला युवक व्यक्ति अपनी पत्नी को लेकर मुरसान कोतवाली पहुंच गया। पत्नी पर दबाव बनाकर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराने लगा। पूछताछ में सारी सच्चाई महिला ने पुलिस के सामने रखे दी। उल्टी पति पर मारपीट करने का आरोप लगा गिया। महिला बोली कि पति बुजुर्ग पर झूठा दुष्कर्म का आरोप लगाने के लिए थाने लेकर आया है।