मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और पीएसी साथ चल रही थी। नगर पालिका परिषद ने पेयजल के लिए पानी का टैंकर खड़ा कराया। एसडीम संजय कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र अस्थाना और कोतवाल विजय सिंह मेले की व्यवस्था संभाले हुए थे। मेले में गिरीश मोहन, मनोज वार्ष्णेय, शिव कुमार वार्ष्णेय, गणेश वार्ष्णेय, डॉक्टर अवधेश बघेल, सोमेश यादव, मुकुल गुप्ता आदि शामिल हुए।
यह झांकियां रहीं शोभायात्रा में शामिल
सिकंदराराऊ नगर में गणेश चतुर्थी पर निकाली गई भगवान गणेश जी की शोभायात्रा में प्रमुख रूप से राजा का घोड़ा, चंदौसी का ढोल मृदंग, भगवान महाकाल की सवारी, अलीगढ़ से आई काली की सवारी, भगवान महाकाल का डोला, खाटू श्याम जी की झांकी, भगवान श्रीराम का दरबार, सांवरे सांवरिया, हाथ में पर्वत उठाए बजरंग बली, भगवान शिव व माता पार्वती, ऑपरेशन सिंदूर, अयोध्या में राम लला के मंदिर सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। चार आकर्षक डीजे और बाहर से आए ब्रास बैंड ने भी धूम मचाई।