फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर हंगामा, आपूर्ति ठप कराई

Sat, 28 May 2016 11:47 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। चार दिन से बिजली संकट से जूझ रहे कई गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार की रात फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने देर रात बिजलीघर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने बिजलीघर से निकलने वाले दूसरे फीडरों की सप्लाई भी ठप करा दी, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा पसर गया। ग्रामीणों के तेवर देखकर सब स्टेशन पर मौजूद बिजली कर्मी वहां से खिसक गए। सूचना पर आगरा रोड चौकी की पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों की पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि तीन दिन पूर्व आई आंधी से इलाके की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई है। कई जगह न केवल लाइनें धराशाई हो गई हैं, बल्कि ट्रांसफॉर्मर भी फुंका पड़ा है, जिससे तेहरा, कलवारी, कटैलिया, गिजरौली, शहजादपुर, चंद्रगढ़ी, गढ़ी चिंता समेत कई गांवों को चार दिन से बिजली नहीं मिल पा रही। ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत बिजली अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन सिवाय आश्वासन के कुछ नहीं मिला। बिना बिजली के ग्रामीणों के सामने पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। घरेलू काम भी ठप पड़े हैं। शनिवार की शाम को इन गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर 33 केवी गिजरौली सब स्टेशन पर पहुंच गए। वहां इन ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। बिजली अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों की भीड़ को देखकर वहां मौजूद कर्मी पहले ही वहां से निकल लिए। 
इन ग्रामीणों का कहना था कि बिजली नहीं आने से वह पानी तक को तरस गए हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि जब तक उनके यहां की बिजली चालू नहीं की जाएगी, तब तक वह किसी दूसरे फीडर की सप्लाई भी चालू नहीं रहने देंगे। सूचना पर आगरा रोड चौकी की पुलिस भी पहुंच गई। चौकी इंचार्ज ने आश्वस्त किया कि वह बिजली अधिकारियों से बात करके सप्लाई बहाल कराने की कोशिश करेंगे। काफी समझाने के बाद ग्रामीण वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को ओसीबी में खराबी आ गई थी, जिससे सप्लाई में बाधा आई थी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-ओमप्रकाश, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें