फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से ले जाकर दोस्तों ने की हत्या

Sat, 29 Jul 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
मौका मुआयना करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना विजयगढ़ क्षेत्र में एक युवक को दोस्त कबड्डी खेलने के नाम पर घर से बुलाकर ले गए। जंगल में ले जाकर दोस्तों ने लाठी डन्डों से मारपीट करने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। इस मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


गांव नगला ढक निवासी टीकम (21) पुत्र छत्रपाल सिंह को गुरुवार की शाम गांव के चार दोस्त कबड्डी खेलने के बहाने घर से बुलाकर ले गये। परिजनों के अनुसार टीकम देर रात तक घर वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा।

रिजनों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। इस पर पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शुक्रवार की सुबह परिजनों को सूचना मिली कि गांव से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में एक युवक का शव एक फैक्ट्री के सहारे धान के खेत में खून से लथपथ पड़ा है। इस पर परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो शव को देखकर उनके पैरों से जमीन खिसक गई। इस बीच थाना पुलिस भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने जब शव को देखा तो उसके सिर व गर्दन पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि टीकम बीएससी का छात्र था। जिसे गांव के ही मोनू, लवकुश, भूपेंद्र व मनोज कबड्डी खेलने के बहाने बुला कर ले गये थे। आरोप है कि उन्होंने बेरहमी से टीकम की लाठी-डंडों से पीटने के बाद गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर सीओ बरला अमानत मान मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले की रिपोर्ट मृतक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें