फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए सवा महीने बाद खुदी कब्र

Thu, 15 Dec 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
बिसाना में कब्र की खुदाई करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में मौत के सवा महीने बाद शबाना के शव  को कब्र से बाहर निकाला गया।  मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के  गांव जयसिंहपुरा निवासी नन्हे खां  ने ससुरालियों पर दहेज के लिए  उनकी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शबाना के  पिता की शिकायत पर ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज  किए जाने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को शव को कब्र से बाहर निकाला। शबाना की मौत सात नवंबर को संदिग्ध हालत में हुई थी और उसी दिन उसके शव को गांव में ही दफना दिया गया था।

गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कब्र से शव को बाहर निकाला गया। इस मौके पर एसडीएम सदर राकेश गुप्ता और सीओ सादाबाद मनीषा सिंह मौजूद रहीं। सवा महीना बीत जाने के कारण शव को कब्र से निकालने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


बदबू के कारण पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्र से दूरी बनाए रखी वहीं कब्र खोदने वाले मजदूरों को कई बार उल्टी हुई और चक्कर भी आए। कब्र से बाहर आए शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी। त्वचा हड्डियों का साथ छोड़कर अलग हो चुकी थी और सिर समेत शरीर के कई हिस्से शव से अलग हो चुके थे।

किसी तरह शव को एक साथ पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने बताया कि नन्हे खां ने शबाना की शादी मई 2011 में बिसाना निवासी फईमुद्दीन पुत्र बाबू खां से की थी। फईमुद्दीन सेना में नौकरी करता है और छह नवंबर को वह शबाना को उसके मायके से बिसाना लेकर आया था।

सात नवंबर को शबाना की मौत हो गई थी। इस मामले में नन्हें खां की शिकायत पर चार दिसंबर को मुकदमा दर्र्ज किया गया था।  नन्हे खां का कहना है कि शबाना की मौत आरोपियों ने गला दबाकर की है। आरोपी उनसे दस लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे।

आरोपियों ने बेटी की मौत के समय दोनों बेटों की देखरेख के लिए खेत में हिस्सेदारी देने का भरोसा दिलाया था। बाद में आरोपी इससे मुकर गए। आरोपियाें के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए वह आईजी और डीआईजी से मिले, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

शबाना की मौत के बाद ससुरालियों ने उसके शव को दफना दिया था। किसी पक्ष ने तब पुलिस से कोई शिकायत नहीं की थी। अब शबाना के पिता  ने उसके पति, ससुर और देवराें के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज  कराया है, इसलिए शव को कब्र से बाहर निकाला गया था। रात में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन

मनीषा सिंह, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें