दो युवक अन्य दो साथियों के साथ आए और दो सगी बहनों को अपने साथ ले गए। मां ने अपनी बेटियों को शादी करने करने के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 29 दिसंबर की रात को चार युवक दो लड़कियों को उनके घर से बहला-फुसलाकर ले गए हैं। पीड़ित महिला की शिकायत पर मुरसान पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का कहना है कि 29 दिसंबर को उनकी 16 वर्षीय बेटी और 26 वर्षीय शादीशुदा बेटी उनके साथ सो रही थीं। इसी दौरान दो युवक सचिन और गोपाल अपने दो अज्ञात साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर उनके घर पहुंचे। सचिन उसके बेटे के साथ काम करता था। जिसके कारण उसका घर पर आना जाना रहता था।
आरोप है कि सचिन व गोपाल महिला की दोनों बेटियों को शादी करने के उद्देश्य से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि चारों युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है।