फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार महिलाओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे भिलोनी गांव के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनकी भी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, एक साथ चार शव आने पर गांव में कोहराम मच गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में सभी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव अगसौली निवासी 15-20 लोग शुक्रवार को एक पिकअप वैन से सहावर कासगंज के थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में गए थे। रात में सभी पिकअप से लौट रहे थे। इसी दौरान रात आठ बजे के करीब गांव भिलोनी के समीप पिकअप वैन में एक अनियंत्रित टैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भयंकर थी कि पिकअप वैन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंगा देवी (65) पत्नी लालाराम, कांता (52) पत्नी जगदीश, चरण देवी (50) पत्नी राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान ज्ञान देवी (60) पत्नी सोनपाल की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं, हादसे में हेमलता पत्नी बाबू, मनिषा पत्नी गंगा सिंह, दुर्वेश एवं उसकी पत्नी रक्षा, आकाश, अंकित, भानु प्रताप, महादेवी, ऊषा देवी, रिंकू व आरव घायल हो गए। पुलिस ने चारों का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार को इनका शव जैसे ही गांव पहुंचा चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में मातम छा गया। इस हादसे की वजह से गांव में लोगों के घर चूल्हे भी नहीं जले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें