फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: चौकी प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, पशु व्यापारियों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर लूट पर एक्शन

Mon, 08 Jan 2024 12:05 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हसायन क्षेत्र के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर भेंकुरी बरसौली चौराहे पर बुलंदशहर जिले के पहासू के दो पशु व्यापारियों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर गलौज व पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया था। व्यापारियों का आरोप था कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनसे 1.48 लाख रुपये भी छीन ली।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में थाना हसायन क्षेत्र के भेंकुरी-बरसौली चौराहे पर पुलिसकर्मियों द्वारा पशु व्यापारी से अभद्रता, मारपीट व रुपये छीनने के आरोप में एसपी ने चौकी प्रभारी सहित चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। मामले की जांच एएसपी को सौंपी है।

विज्ञापन


कोतवाली हसायन क्षेत्र के जलेसर सिकंदराराऊ मार्ग पर भेंकुरी बरसौली चौराहे पर बुलंदशहर जिले के पहासू के दो पशु व्यापारियों ने पुलिस पर चेकिंग के नाम पर गलौज व पेड़ से बांधकर पीटने का आरोप लगाया था। व्यापारियों का आरोप था कि आरोपी पुलिसकर्मियों ने उनसे 1.48 लाख रुपये भी छीन ली। पीड़ित व्यापारियों ने कोतवाली में इस मामले की शिकायत की थी।

दोनों व्यापारी फिरोजाबाद जिले के पचखोरा की पशु पैंठ से पशुओं को लेकर लौट रहे थे। मामले में पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने प्रारंभिक जांच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को नामित किया था। वहीं एसपी ने चौकी प्रभारी जरैरा उप निरीक्षक सुनील कुमार, आरक्षी नरेश फौजदार, गौरव चौधरी व मुख्य आरक्षी सतेंद्र सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें