फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सरकारी चावल की कालाबाजारी में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Jan 2026 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पीहुरा के निकट दो जनवरी की रात को सरकारी राशन का चावल पकड़े जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पर सरकारी चावल की कालाबाजारी करने का आरोप है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार ने कहा है कि उनको दो जनवरी की रात साढ़े आठ बजे एसडीएम सादाबाद ने सूचित किया कि गांव पीहुरा के नजदीक श्रीराम धर्मकांटा पर पुलिस ने चावल से भरी गाड़ी को पकड़ा है। वह, तहसीलदार हेमंत कुमार और लिपिक कृष्ण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे और गाड़ी की जांच की।
गाड़ी में लदे बोरों में करीब 183.10 क्विंटल चावल भरा पाया गया। चालक व अन्य लोगों ने उनको बताया कि यह चावल शिवा भाटिया, जतन वार्ष्णेय एवं कन्हैयालाल निवासी सहपऊ का है। उनको वजन कराने के बाद इस चावल को संजीव निवासी सादाबाद के यहां पहुंचाना था। इस धर्मकांटे के कमरे में बाजरा से भरे 12 प्लास्टिक के बोरे और गेहूं से भरे जूट के आठ बोरे रखे मिले। इन पर सरकारी मार्का एवं सिलाई भी थी।
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि यह बोरे सरकारी कोटेदारों को राशन पहुंचाने वाले आकाश गुप्ता ने यहां रखवाए हैं। कोतवाली निरीक्षक मयंक चौधरी का कहना है कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कन्हैयालाल, शिवा भाटिया और जतन वार्ष्णेय के अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चावल की कालाबाजारी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें