संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कस्बा के मोहल्ला धोबियान में चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चारों की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही आसपास के क्षेत्र में खलबली मच गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चारों को कोविड-एल1 अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
दरअसल मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला धोबियान में 30 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे मुरसान के कोविड एल वन अस्पताल में भर्ती कराया था। जबकि परिजनों को होम क्वारंटी कराया गया था। परिजनों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजी गई थी। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार की देर रात आई। युवक के परिवार में से एक 70 वर्षीय व्यक्ति, दूसरा 58 वर्षीय, तीसरा 27 व चौथा 26 वर्षीय संक्रमित पाया गया है। इसकी पुष्टि कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. एसपी सिंह ने की है।