फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे, डेढ़ वर्ष पूर्व लूटी गईं मूर्तियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर के अति प्राचीन ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व डकैती के दौरान लूटी गई चार में से तीन प्रतिमाओं को कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने मंगलवार की रात को पुरदिलनगर रोड के किनारे नहर के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया।
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के बाद यह बरामदगी की है। डेढ़ वर्ष बाद प्रतिमाओं की बरामदगी से कस्बे के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

बता दें कि पुरदिलनगर का यह मंदिर अति प्राचीन है। इसमें लगी अष्टधातु की मूर्तियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है। डेड़ वर्ष पूर्व 27 नवंबर की रात को मंदिर पर बदमाशों ने धावा बोला था और पुजारी व उनकी पत्नी को हथियारों के बल पर बंधक बनाने के बाद यहां लगी चारों मूर्तियों को उखाड़कर ले गए थे। अगले दिन सुबह जब जानकारी होने पर काफी लोगों की भीड़ मंदिर पर जमा हो गई थी।
इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। करीब डेढ़ साल से इस मंदिर पर बिना प्रतिमाओं के न तो आरती हुई और न ही घंटियां बजीं। पुलिस लगातार मूर्तियों की बरामदगी के लिए हाथ-पैर मार रही थी। प्रतिमाओं की बरामदगी के लिए लोगों ने आंदोलन भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
लखनऊ से एसटीएफ ने आकर इस घटना के संबंध में प्रारंभिक जांच भी की। करीब डेढ़ वर्ष बाद कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार की रात को मुठभेड़ के दौरान प्रमोद जाटव पुत्र गिर्राज सिंह निवासी मूर्ति वाली गली काली मंदिर के पास नगला लाला हाथरस, आशिक उर्फ गुल्ला पुत्र बिलालुद्दीन निवासी बिसाना, दीपू पुत्र खजान सिंह निवासी बिसाना, जावेद पुत्र इतवारी खां निवासी बिसाना को गिरफ्तार कर लिया।
इनके कब्जे से राधारानी, मुरली मनोहर, भगवान श्रीकृष्ण और लड्डू गोपाल जी की प्रतिमा बरामद कर लीं। पुलिस को इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी मिले। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि डकैतों को कोई ढंग का खरीदार नहीं मिल पाया।
इनकी नजर में करोड़ों की कीमत भर गई थी। मूर्तियां बरामद होने पर मंदिर प्रबंधक कमल जाखेटिया, नरेंद्र दीक्षित, संजीव जाखेटिया, पूर्व चेयरमैन हर्षकांत कुशवाहा, सुरेशचंद्र आर्य, बंटी आर्य, सेठ ओमप्रकाश गुप्ता, संजय दुबे, आमोद शर्मा, पवन गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ये थे पुलिस टीम में शामिल
कोतवाल प्रवेश राणा, एसओजी प्रभारी जगदीश चंद्र, घनेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, शीलेश कुमार, जवाहर सिंह, प्रेमनाथ, सचिन कुमार, चेतन राजौरा, सोनवीर सिंह, अरविंद कुमार, अभिषेक उज्जवल, आकाश उज्जवल, कांस्टेबल ज्वाला सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें