फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान का छज्जा गिरने से दो महिला एवं दो मासूम घायल

विज्ञापन
छज्जा गिरने से घायल विकास एवं प्रेमवती - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात कस्बा के मोहल्ला खटीकान में एक मकान का छज्जा गिरने से दो महिला व दो बच्चे गंभीर घायल हो गए। छज्जा गिरने की आवाज सुन कर चीख पुकार मच गई। घायलों को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीगढ़ रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला खटीकान निवासी प्रेमवती पत्नी छीतरमल विद्युत सप्लाई न होने के कारण गर्मी से बचने के लिए घर के बाहर चबूतरे पर बैठी हुई थी। उनके पास ही 60 वर्षीय कमला देवी बैठी हुई थी। और विकास (8) पुत्र सोनू व शशांक (10) पुत्र रिंकू भी चबूतरे पर खेल रहे थे। तभी अचानक से छज्जा गिर गया। जिससे चबूतरे पर दोनों बच्चे व महिलाएं घायल हो गई। छज्जा गिरने की आवाज सुन कर चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोग आनन फानन में घायलों को कस्बा के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर होने के कारण विकास व शशांक को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

छज्जा गिरने से बिखरा पड़ा मलबा- फोटो : SASNI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें