फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-एक विद्यार्थी के नाम पर चार-चार मार्कशीट

Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
अागरा ‌व‌िवि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डाक्टर भीमराव अंबेडकर विवि लापरवाही लगातार सामने आ रही है। विवि ने कॉलेजों को एक ही छात्र की एक नहीं बल्कि चार-चार मार्कशीट भेज दी हैं। यह लापरवाही तब सामने आई, जब बुधवार को पीसी बागला महाविद्यालय में मार्कशीटों के लिफाफे खोले गए। मार्कशीट संख्या में जरूर पूरी थीं, लेकिन प्रत्येक छात्र-छात्रा की मार्कशीट लिफाफे के अंदर नहीं थी। इस लापरवाही से विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया है। 
विज्ञापन


कहने को तो विवि के हालातों में थोड़ा बहुत सुधार जरूर हो रहा है, लेकिन खामियां और लापरवाही अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहीं। बुधवार को पीसी बागला महाविद्यालय में सत्र 2015-16 की बीए, बीएससी और बीकॉम की मार्कशीट आईं थीं। इन लिफाफों को जब कॉलेज कर्मियों ने खोला और उनको गिना तो मार्कशीट संख्या में तो पूरी थीं, लेकिन जब उन्होंने रजिस्टर के अनुसार प्रत्येक छात्र की मार्कशीट की अलग-अलग मार्किंग की तो विवि की लापरवाही सामने आ गई।

विवि ने तीनों ही क्लासों के कई छात्र छात्राओं की मार्कशीट एक के बजाय चार प्रिंट कर दीं और इनको लिफाफे में रखकर कॉलेज को भेज दिया। इससे पहले एमए की मार्कशीट आईं थीं, तब भी इसी तरह एक छात्र की चार चार मार्कशीट निकलीं थीं। 
विज्ञापन

-------------- 
- एक छात्र की चार मार्कशीट निकलने की जानकारी उन्हें हुई है। इससे विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एजेंसी की वजह से यह लापरवाही हुई है। जिन छात्र-छात्राओं की मार्कशीट नहीं आई हैं, उससे भी विवि को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन

- मेजर राजकमल दीक्षित, प्राचार्य, पीसी बागला महाविद्यालय, हाथरस 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें