फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायव हुये ग्रामीण का मिला शव।

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में मिला लापता हुए किसान का शव
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से लापता था किसान, सर्पदंश से मौत की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सिकंदराराऊ। कोतवाली के गांव नगला जमुनी से मंगलवार की शाम को लापता हुए किसान का शव रात में ही अपने ही खेत में पानी में पड़ा मिला। मंगलवार की शाम को ही किसान के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की सूचना दे दी थी।
बता दें कि गांव निवासी मोहनलाल पुत्र सुजान सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका 60 वर्षीय भाई आराम सिंह घर से एकाएक लापता हो गया है। काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला है। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद किसान की काफी तलाश की, लेकिन देर रात तक किसान का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने देखा कि पानी की गूल में एक आदमी पड़ा है। पास आने पर उसकी शिनाख्त आराम सिंह के रूप में हुई। मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। जाहिरा तौर पर मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि संभवत: आराम सिंह को खेत पर काम करते समय सर्प ने डस लिया। मृतक के कान के ऊपर सर्प के डसने का निशान पाया गया है। पीएम रिपोर्ट से ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें