फॉर्च्यूनर कार आगरा की ओर से आ रही थी, जबकि एचपी गैस का ट्रक अलीगढ़ की तरफ से आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन प्रताप चौराहे के पास पहुंचे, उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर हाथरस गेट थाना क्षेत्र के प्रताप चौराहे के पास एचपी गैस कंपनी के ट्रक और फॉर्च्यूनर कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार दंपती और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फॉर्च्यूनर कार आगरा की ओर से आ रही थी, जबकि एचपी गैस का ट्रक अलीगढ़ की तरफ से आ रहा था। जैसे ही दोनों वाहन प्रताप चौराहे के पास पहुंचे, उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां घायलों का इलाज जारी है। दुर्घटना के चलते हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही हाथरस गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है।