सासनी के पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर ने मुख्यमंत्री योगी को याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज के लिए पराग डेयरी का चयन किया गया था, लेकिन यह परियोजना धरातल पर नहीं उतरी।
सीएम योगी आदित्यनाथ से सासनी के पूर्व विधायक ने मुलाकात की। उन्होंने सासनी में डिग्री कॉलेज मांग की औार हाथरस में मेडिकल कॉलेज को लेकर भी बातचीत की। सीएम योगी ने आश्वासन प्रदान किया।
विज्ञापन
सासनी के पूर्व विधायक हरिशंकर माहौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर सासनी में एक सरकारी डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग की है। पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि सासनी क्षेत्र में कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है। इस कारण इंटरमीडिएट के बाद सैकड़ों छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
माहौर ने मुख्यमंत्री योगी को याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेज के लिए पराग डेयरी का चयन किया गया था, लेकिन यह परियोजना धरातल पर नहीं उतरी। उन्होंने सासनी, नानऊ और अन्य क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने और क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश कमल माहौर और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।